लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने ‘राधे’ लीक होने के बाद साइबर शाखा की कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:14 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई अभिनेता सलमान खान की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ के कई पाइरेसी (कॉपीराइट सामग्रियों की चोरी करने वाली) साइट पर लीक होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ने ऐसा करने वालों को साइबर शाखा द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

यह एक्शन-ड्रामा फिल्म चुनिंदा थिएटरों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंचों जी5 और जीप्लेक्स तथा डीटीएच सेवाओं पर 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी।

हालांकि प्रभुदेवा के निर्देशन वाली यह फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन अपलोड कर दी गई।

इस पर निराशा जताते हुए खान ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया और कहा कि किसी पाइरेटेड साइट पर फिल्म देखना ‘‘गंभीर अपराध’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपको अपनी फिल्म ‘राधे’ उचित कीमत 249 रुपये में देखने के लिए दी थी। इसके बजाय पाइरेटेड साइट पर गैरकानूनी रूप से राधे दिखाई जा रही है जो गंभीर अपराध है।’’

सलमान (55) ने बताया कि साइबर शाखा इन अवैध पाइरेटेड साइट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने आगाह किया, ‘‘कृपया पाइरेसी में भाग न लें नहीं, अन्यथा साइबर शाखा आपके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। कृपया समझिए कि साइबर शाखा के की कार्रवाई के साथ आप मुसीबत में फंस जाओगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह