लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने ‘राधे’ लीक होने के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी, जी एंटरटेनमेंट ने शिकायत दर्ज करायी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:59 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई अभिनेता सलमान खान की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ के कई पाइरेसी (कॉपीराइट सामग्रियों की चोरी करने वाली) साइट पर लीक होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ने ऐसा करने वालों को साइबर शाखा द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

इसके कुछ ही देर बाद फिल्म की निर्माता कंपनी ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ ने साइबर सेल के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी।

यह एक्शन-ड्रामा फिल्म चुनिंदा थिएटरों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंचों जी5 और जीप्लेक्स तथा डीटीएच सेवाओं पर 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी।

हालांकि, प्रभुदेवा के निर्देशन वाली यह फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन अपलोड कर दी गई।

इस पर निराशा जताते हुए खान ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया और कहा कि किसी पाइरेटेड साइट पर फिल्म देखना ‘‘गंभीर अपराध’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपको अपनी फिल्म ‘राधे’ उचित कीमत 249 रुपये में देखने के लिए दी थी। इसके बजाय पाइरेटेड साइट पर गैरकानूनी रूप से राधे दिखाई जा रही है जो गंभीर अपराध है।’’

सलमान (55) ने बताया कि साइबर शाखा इन अवैध पाइरेटेड साइट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने आगाह किया, ‘‘कृपया पाइरेसी में भाग न लें , अन्यथा साइबर शाखा आपके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। कृपया समझिए कि साइबर शाखा की कार्रवाई के साथ आप मुसीबत में फंस जाओगे।’’

मीडिया को जारी बयान में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ ने कहा कि व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मंचों पर फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ प्रसारित की जा रही है, जिसके संबंध में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी गई है।

बयान के मुताबिक, ‘‘ फिल्म को लीक करने में संलिप्त फोन नंबरों के संबंध में अधिकारी जांच कर रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए