लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने सांप के काटने के बाद पिता से कहा, ‘‘टाइगर और स्नेक दोनों जिंदा हैं’’

By भाषा | Updated: December 27, 2021 12:01 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को कहा कि उन्हें बिना विष वाले सांप ने तीन बार काटा था और वह सौभाग्यशाली हैं कि कोई बड़ी परेशानी खड़ी नहीं हुई।

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप एक फार्म हाउस में शनिवार की रात को एक सांप ने सलमान के हाथ में काट लिया था। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार की सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

सलमान खान वहां से अपने फार्म हाउस लौटे, जहां उन्होंने अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि उनके ‘अर्पिता फार्म हाउस’ के एक कमरे में सांप आ गया था। जब सलमान उसे निकालने की कोशिश कर रहे थे तब सांप ने उन्हें काट लिया।

सलमान ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने चिंता कर रहे अपने पिता एवं पटकथा लेखक सलीम खान से बात की और यह कह कर उन्हें आश्वस्त किया कि ‘‘ टाइगर और स्नेक (सांप)’’ दोनों जिंदा हैं।’’ हिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान के किरदार का नाम ‘टाइगर’ था।

अभिनेता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ जब मेरे पिता को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने पूछा कि क्या सांप ठीक है, जिंदा है? मैंने उनसे कहा कि ‘टाइगर’ और सांप दोनों जिंदा है। उन्होंने पूछा कि सांप को चोट तो नहीं आई, मैंने कहा - नहीं, हमने उसे बेहद सावधानी और प्यार से संभाला और जंगल में छोड़ दिया।’’

सलमान ने बताया कि कमरे में मौजूद बच्चे डर गए थे और इसके बाद वह सांप को वहां से निकालने के लिए गए। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने एक डंडा मांगा। जो डंडा लाया गया, वह छोटा था। फिर मैंने बड़ा डंडा मांगा और प्यार से उसे बाहर निकाला, लेकिन सांप डंडे पर चिपक गया और मेरे हाथ के करीब आ गया। इसके बाद मैंने उसे हाथ से पकड़ लिया, ताकि वह डंडा छोड़ दे। स्थानीय लोगों को पता था कि वहां कंधारी सांप आता है और वह ‘कंधारी, कंधारी, कंधारी’ चिल्लाने लगे। उसी शोर-शराबे में सांप ने मुझे एक बार काट लिया। इसके बाद अधिक शोर होने पर उसने मुझे फिर काट लिया। हंगामा मच गया, लोगों ने ‘अस्पताल, अस्पताल, यह जहरीला है’ कहना शुरू कर दिया और फिर से उसने मुझे काट लिया।’’

अभिनेता को तुरंत इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि सांप बिना विष वाला था। अस्पताल में सलमान को एक विष रोधी टीका दिया गया और छह घंटे तक निगरानी में रखने के बाद छुट्टी दे दी गयी।

सलमान ने बातया कि अस्पताल से फार्म हाउस पहुंचने पर भी सांप वहीं था और उसके साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ मेरी बहन बहुत डर गई थी, लेकिन मैंने सांप से दोस्ती कर ली और उसे जंगल में छोड़ने से पहले उसके साथ तस्वीर भी ली। शायद वह भी डर गया होगा, इसलिए ही उसने मुझे काट लिया।’’

सलमान ने कहा, ‘‘ अस्पताल काफी व्यवस्थित, सभी उपकरणों से लैस था, उनके पास हर तरह के सांप के विष रोधी टीके थे। पुलिस आयुक्त (नवी मुंबई) बिपिन कुमार, हमारे विधायक संदीप नाइक भी अस्पताल पहुंचे और इससे बहुत मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी