लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने राजस्थान की अदालत से राहत के बाद प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 13:46 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी अभिनेता सलमान खान ने अपने हथियार लाइसेंस के संबंध में गलत हलफनामा दाखिल करने के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका जोधपुर अदालत में खारिज हो जाने के बाद अपने लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

अभिनेता ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘मेरे सभी प्रशंसकों के लिए...आपके प्यार, समर्थन और फिक्र के लिए शुक्रिया। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। आप सभी को बहुत बहुत प्यार।’’

यह मामला खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है जिसमें अभिनेता पर लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बावजूद हथियार रखने और उसे शिकार में इस्तेमाल करने का आरोप था।

खान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र कछवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया और बृहस्पतिवार को उन्हें आरोप से बरी कर दिया।

यह दूसरा मौका है जब खान को बरी किया गया है। इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने फैसले को जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।

गौरतलब है कि खान ने 2003 में अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर कहा था कि उनके हथियार का लाइसेंस गुम हो गया है।

अभियोजन ने दलील दी थी कि अभिनेता ने झूठा हलफनामा दाखिल किया क्योंकि उनका लाइसेंस गुम नहीं हुआ था, बल्कि नवीनीकरण के लिए जमा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए