लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को पांच साल की सजा, तीन घंटे में जमानत, मैं करदाता हूं, दर-दर भटक रहा हूं, मुझे न्याय नहीं मिला तो मैंने जज के चेंबर को "सील" किया 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 16:48 IST

पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि दोपहर दो से ढाई बजे के बीच जब मजिस्ट्रेट एस बी पवार और अदालत के कर्मचारी भोजन के लिए बाहर निकले, उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से जज के कमरे के दरवाजे पर ताला लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को वसई में एक अदालत में दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान हुई।मैं एक करदाता हूं। मैं इसलिए कर अदा करता हूं ताकि माननीय न्यायाधीशों को वेतन मिले।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने अदालत में एक न्यायाधीश के चेंबर को "सील" कर दिया। उसने दावा किया कि वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि इंसाफ के लिए उसे दर-दर भटकाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को वसई में एक अदालत में दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान हुई। पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि दोपहर दो से ढाई बजे के बीच जब मजिस्ट्रेट एस बी पवार और अदालत के कर्मचारी भोजन के लिए बाहर निकले, उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से जज के कमरे के दरवाजे पर ताला लगा दिया।

उसने ताले पर एक कागज चिपका दिया, जिसपर लिखा था, ‘‘सत्र अदालत ने सलमान खान को पांच साल की सजा दी थी। तीन घंटे में उन्हें जमानत मिल गयी और मैं दर-दर भटक रहा हूं।’’ इसपर लिखा था, ‘‘मैं एक करदाता हूं। मैं इसलिए कर अदा करता हूं ताकि माननीय न्यायाधीशों को वेतन मिले। अगर मुझे न्याय नहीं दिया गया तो मुझे सील करने का अधिकार है। डॉ. फयाज खान के आदेश से अदालत को सील किया जाता है।’’

काटकर ने कहा कि भादंसं की धारा 341 (गलत तरीके से रोककर रखना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया और पुलिस यह हरकत करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं