लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने प्रशंसकों से सिनेमाघरों में पटाखे न जलाने की अपील की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 13:14 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल में आयी अपनी फिल्म ‘‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’’ को सिनेमाघरों में दिखाए जाने के दौरान की गयी आतिशबाजी का एक वीडियो साझा किया और अपने प्रशंसकों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का अनुरोध किया, जिससे ‘‘भयंकर आग’’ लगने का खतरा हो।

खान (55) ने शनिवार रात को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से किसी की जान खतरे में न डालने की अपील की।

अभिनेता ने शनिवार रात को पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘‘अपने प्रशंसकों से सभागार के भीतर पटाखे न जलाने का अनुरोध करता हूं क्योंकि इससे भयंकर आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है जिससे आपकी और अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।’’

खान ने सिनेमाघर मालिकों को भी सभागार के भीतर आतिशबाजी करने की अनुमति नहीं देने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘सिनेमाघर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि सिनेमाघर के भीतर पटाखे जलाने की अनुमति न दी जाए और सुरक्षा कर्मियों को प्रवेश द्वार पर ही उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए। बाकी सभी तरह से फिल्म का आनंद उठाइए लेकिन कृपया इससे बचिए, मेरे सभी प्रशंसकों से यह अनुरोध है...आपका शुक्रिया।’’

‘‘अंतिम’’ महेश मांजरेकर के निर्देशन वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म है और इसमें आयुष शर्मा, महिमा मकवाना और सचिन खेडेकर भी हैं। यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा