लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने प्रशंसकों से सिनेमाघरों में पटाखे न जलाने की अपील की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:20 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल में आयी अपनी फिल्म ‘‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’’ को सिनेमाघरों में दिखाए जाने के दौरान की गयी आतिशबाजी का एक वीडियो साझा किया और अपने प्रशंसकों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का अनुरोध किया, जिससे ‘‘भयंकर आग’’ लगने का खतरा हो।

खान (55) ने शनिवार रात को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से किसी की जान खतरे में न डालने की अपील की।

अभिनेता ने शनिवार रात को पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘‘अपने प्रशंसकों से सभागार के भीतर पटाखे न जलाने का अनुरोध करता हूं क्योंकि इससे भयंकर आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है जिससे आपकी और अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।’’

खान ने सिनेमाघर मालिकों को भी सभागार के भीतर आतिशबाजी करने की अनुमति नहीं देने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘सिनेमाघर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि सिनेमाघर के भीतर पटाखे जलाने की अनुमति न दी जाए और सुरक्षा कर्मियों को प्रवेश द्वार पर ही उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए। बाकी सभी तरह से फिल्म का आनंद उठाइए लेकिन कृपया इससे बचिए, मेरे सभी प्रशंसकों से यह अनुरोध है...आपका शुक्रिया।’’

बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके प्रशंसक ‘‘अंतिम’’ के उनके पोस्टर को दूध से नहला रहे हैं। अभिनेता ने उनसे ऐसी बर्बादी से बचने और इसके बजाय जरूरतमंद बच्चों को दूध दान में देने का अनुरोध किया।

सलमान ने वीडियो क्लिप के साथ लिखा, ‘‘कई सारे ऐसे लोग हैं जिनके पास पीने का पानी तक नहीं है और आप लोग इस तरह दूध बर्बाद कर रहे हैं। अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो मैं अपने सभी प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि यह दूध उन गरीब बच्चों को पिलाया जाए जिनके पास पीने के लिए दूध नहीं है।’’

‘‘अंतिम’’ महेश मांजरेकर के निर्देशन वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म है और इसमें आयुष शर्मा, महिमा मकवाना और सचिन खेडेकर भी हैं। यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos