लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने 55वें जन्मदिन पर प्रशंसकों से उनके घर के बाहर एकत्र नहीं होने की अपील की

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:55 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर अभिनेता सलमान खान ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे उनके 55 वें जन्मदिन के मौके पर रविवार को उनके घर के बाहर एकत्र नहीं हों।

बांद्रा में खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इस मौके पर उनकी एक झलक पाने के लिए हर साल उनके प्रशंसक एकत्र होते रहे हैं। सलमान भी अपनी बालकनी में आकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं।

सलमान आमतौर पर अपने पनवेल फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं।

हालांकि, इस साल महामारी के मद्देनजर अभिनेता ने लोगों से बड़ी संख्या में एकत्र नहीं होने का अनुरोध किया है और यह भी कहा है कि वह घर पर नहीं हैं।

खान ने अपनी इमारत के बाहर लगे नोटिस में कहा, ‘‘वर्षों से मेरे जन्मदिन पर मुझे मेरे प्रशंसकों का प्यार और स्नेह मिला है, लेकिन इस साल मेरा यह विनम्र अनुरोध है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मेरे घर के बाहर एकत्र नहीं हों।”

अभिनेता ने प्रशंसकों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी