लाइव न्यूज़ :

सलमान खान, आयुष शर्मा अभिनीत ‘अंतिम’ सिनेमाघरों में 29 नवंबर को रिलीज होगी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को बताया कि उनकी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ 26 नवंबर को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमा घरों में 29 नवंबर को रिलीज होगी।

निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी अभिनय कर रहे हैं।

सलमान ने ट्विटर पर फिल्म के रिलीज की तारीख और पोस्टर को साझा किया है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘अंतिम दुनिया भर के सिनेमा घरों में 26.11.2021 को रिलीज हो रही है।’’

यह फिल्म दो बेहद मजबूत पुरुषों की कहानी है, जिनके जीवन के सिद्धांत एक-दूसरे से बिलकुल उलट हैं, एक पुलिस वाला है और दूसरा गैंगस्टर। पुलिस वाले की भूमिका में सलमान और गैंगस्टर की भूमिका में आयुष शर्मा हैं।

‘अंतिम’ के दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार जी स्टूडियोज के पास है।

सलमान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जी और पुनीत गोयनका के साथ बहुत ही अच्छा और सुन्दर संबंध रहा, पिछले कुछ वर्षों में रेस3, लवयात्री, भारत, डी3, राधे और अब अंतिम फिल्मों में काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह आने वाले वर्षों में जी को और ऊंचाई पर ले जाएंगे।’’

‘अंतिम’ और जॉन अब्राहम अभिनीत ‘सत्यमेव जयते 2’ एक ही साथ रिलीज हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी