लाइव न्यूज़ :

सलमान ने काला हिरण शिकार मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:20 IST

Open in App

जोधपुर, चार फरवरी अभिनेता सलमान खान ने बृहस्पतिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उन्हें काला हिरण शिकार मामले में अपीलों पर सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने के सत्र न्यायालय के निर्देश से छूट देने की मांग की और मुंबई से ही कार्यवाही में ऑनलाइन पेश होने की अनुमति मांगी ।

जिला एवं सत्र न्यायालय में छह फरवरी को मामले की सुनवाई होने वाली है।

मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती व न्यायमूर्ति दिनेश मेहता की पीठ ने अर्जी स्वीकार करते हुए राज्य व केंद्र सरकारों को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब मांगा है और उसी दिन मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

उल्लेखनीय है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष दो अपील सुनवाई के लिये हैं, जिनमें से एक में बॉलीवुड अभिनेता ने दो काले हिरणों का शिकार करने के एक मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई पांच साल कैद की सजा को चुनौती दी है। वहीं, दूसरी अपील में राजस्थान सरकार ने सह आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और एक स्थानीय व्यक्ति दुष्यंत सिंह को बरी करने के फैसले को चुनौती दी है।

सलमान के वकील एच एम सारस्वत ने कहा, ‘‘हमने एक प्रार्थना के साथ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि उन्हें मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए।’’

महामारी की स्थिति का हवाला देते हुए अभिनेता के वकील ने कहा कि खान जब भी अदालत में पेश हुए भारी भीड़ देखी गई है और महामारी के दौरान इस तरह के जमावड़े की आवश्यकता नहीं है ।

याचिका में आगे कहा गया कि यह न केवल उनकी अपनी सुरक्षा का मुद्दा है बल्कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार किया जाना है।

अर्जी को विचारार्थ स्वीकार करते हुए अदालत ने शुक्रवार को मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया और राज्य तथा केंद्र सरकार को अपना पक्ष पेश करने के लिए नोटिस जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर