लाइव न्यूज़ :

भारत को अमेरिकी मिसाइलों की बिक्री परेशान करने वाली, क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होगी: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: April 18, 2020 05:46 IST

पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को मिसाइलों की बिक्री परेशान करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को पोत-रोधी मिसाइलों की बिक्री "परेशान करने वाली" है और इससे क्षेत्र में "अस्थिरता" पैदा होगी।मेरिकी विदेश विभाग ने भारत को हार्पून मिसाइलें और मार्क 54 टारपीडो बेचने के अपने संकल्प के बारे में इसी सप्ताह कांग्रेस को सूचित किया।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को पोत-रोधी मिसाइलों की बिक्री "परेशान करने वाली" है और इससे क्षेत्र में "अस्थिरता" पैदा होगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को हार्पून मिसाइलें और मार्क 54 टारपीडो बेचने के अपने संकल्प के बारे में इसी सप्ताह कांग्रेस को सूचित किया।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को मिसाइलों की बिक्री परेशान करने वाली है।

उन्होंने कहा, "तकनीकी सहायता और साजोसामान मदद के साथ इस तरह की मिसाइल प्रणालियों की बिक्री परेशान करने वाली है, जब महामारी से लड़ने के लिए वैश्विक प्रयास किए जा रहे हैं... इससे दक्षिण एशिया की पहले से ही संवेदनशील स्थिति अस्थिर होगी।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को अत्याधुनिक हथियारों की बिक्री के बारे में अपनी चिंताओं को स्पष्ट किया है। पाकिस्तान और भारत के बीच उच्चायुक्त स्तर तक राजनयिक संबंधों की बहाली के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, फारूकी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।

उन्होंने कहा, "सार्थक बातचीत के लिए भारत को अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है ताकि कश्मीरी लोगों की इच्छा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे का समाधान हो सके।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापाकिस्तानअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?