लाइव न्यूज़ :

साक्षी हत्याकांड: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिजनों को दिया 10 लाख रुपये का मुआवजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2023 14:02 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक सिरफिरे हत्यारे के हाथों मारी गई साक्षी नाम की 16 वर्षीय पीड़िता के परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में मारी गई साक्षी के परिजनों को मिलेगी 10 लाख रुपये आर्थिक सहायताकेजरीवाल ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि की फाइल मंजूरी के लिए भेजी उपराज्यपाल के पाससाक्षी की रविवार शाम को साहिल नाम के शख्स ने बड़ी ही बेहरमी से हत्या कर दी थी

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक सिरफिरे हत्यारे के हाथों मारी गई साक्षी नाम की 16 वर्षीय पीड़िता के परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस संबंध में बीते बुधवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मृतका साक्षी के परिजनों को सहायता राशि के तौर पर 10 लाख रुपये के मुआवजे की मंजूरी दी है और उसकी फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दी है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "मैंने साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता के लिए माननीय उपराज्यपाल को फाइल मंजूर कर भेज दी है। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेंगे।" इस मुआवजा राशि के साथ दिल्ली सरकार ने इस बात का भी ऐलान किया कि वह हर संभव प्रयास करेगी कि दोषी साहिल को अदालत के माध्यम से सख्त से सख्त सजा मिले और इसके लिए सरकार कोर्ट में अच्छे से अच्छा वकील तय करेगी।

मालूम हो कि साक्षी की रविवार शाम को साहिल नाम के शख्स ने हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके से फरार एसी मैकेनिक साहिल को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। वहीं साक्षी की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साहिल की क्रूरता पूरी दुनिया के सामने उजागर हुई। जिसमें साहिल पीड़ित साक्षी की बड़ी बेरहमी से चाकू हमला करता है और उसे मौत के घाट उतार देता है।

इस पूरे प्रकरण में सबसे दुखद और झकझोर देने वाला पहलू यह रहा कि जब साहिल इस बर्बर हत्याकांड को अंजाम दे रहा था, उस वक्त करीब सात-आठ तमाशबीन मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी पीड़िता साक्षी को हमलावर साक्षी से बचाने की जहमत नहीं उठाई।

सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी हत्यारे साहिल ने उसे धक्का दे दिया। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि साहिल लगातार साक्षी पर चाकू से हमला कर रहे है और साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी दे रहा है। अपनी इस बर्बर करतूत को अंजाम पर पहुंचाने के लिए साहिल ने घायल साक्षी को लात मारी और फिर बड़ा सा बोल्डर उठाकर उस पर हमला कर दिया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालहत्यादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल