लाइव न्यूज़ :

Saki Naka Fire: आग में खाक हुए कपड़ों के गोदाम से दो शव बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2019 06:00 IST

डीसीपी गोयल ने बताया कि इस मामले में मथुरादास तुलसीराम भद्र (45), उदयलाल गौरी और खेमसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य आरोपी प्रताप पुरुषोत्तम गिरि (38) फरार है।

Open in App

साकी नाका में शुक्रवार को लगी आग में खाक हुए कपड़ों के एक गोदाम के भीतर से दो शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन 10) पीयूष गोयल ने बताया कि आरती लालजी जयसवाल (25) और पीयूष धीरज कटाड़िया (42) का शव शनिवार तड़के गोदाम के भीतर बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है। गोयल ने कहा, “इस संबंध में दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।” साथ ही उन्होंने कहा कि आग में लापता हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है। साकी नाका के खैरानी मार्ग पर शुक्रवार शाम आशापुरा परिसर स्थित गोदामों में भयंकर आग लग गई थी।

इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों और पानी के नौ टैंकरों को लगाया गया था। अधिकारी ने बताया कि खबरों के मुताबिक 30 से 35 गोदाम आग की चपेट में आए, जिनमें कुछ रासायनिक पदार्थ रखे हुए थे।

डीसीपी गोयल ने बताया कि इस मामले में मथुरादास तुलसीराम भद्र (45), उदयलाल गौरी और खेमसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य आरोपी प्रताप पुरुषोत्तम गिरि (38) फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (2) (लापरवाही के कारण मौत) और 285 (अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के सम्बन्ध में लापरवाही बरतना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं