लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के मंत्री सज्जन सिंह के खिलाफ कांग्रेस महामंत्री ने खोला मोर्चा, सीएम कमलनाथ से कहा- मंत्री पद से हटाओ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 1, 2019 20:47 IST

मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी सतह पर आती दिखाई दे रही है. अलग-अलग गुटों के नेता समय-समय पर एक-दूसरे को घेरते नजर आते रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ कांग्रेस महामंत्री ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस महामंत्री भरत पोरवाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि मंत्री वर्मा को पद से हटाया जाए.

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ कांग्रेस महामंत्री ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस महामंत्री भरत पोरवाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि मंत्री वर्मा को पद से हटाया जाए. मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी सतह पर आती दिखाई दे रही है. अलग-अलग गुटों के नेता समय-समय पर एक-दूसरे को घेरते नजर आते रहे हैं. 

हाल ही में कांग्रेस के महामंत्री भरत पोरवाल ने अब राज्य के लोक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला है. इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मंत्री पद से वर्मा को हटाने की मांग कर दी है. 

पोरवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र में उल्लेख करते हुए लिखा है कि सज्जन सिंह वर्मा उज्जैन जिले के प्रभारी हैं. उन्होंने उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी के बारे में मीडिया से अपरिपक्व व बच्चा बुद्धि जैसे शब्दों का प्रयोग किया हैं. यह कांग्रेस संगठन का अपमान है. चूंकि अध्यक्ष कांग्रेस संगठन ने सज्जन वर्मा को विधायक बनाया, मंत्री बनाया, प्रभारी मंत्री बनाया, इसलिए नहीं कि यह कांग्रेस संगठन का अपमान करें. यह मंत्री के अपरिपक्व होने का सबूत है. इसलिए मंत्री सज्जान वर्मा से इस्तीफा लिया जाए. जिससे कांग्रेस संगठन को मजबूती मिल सके.

गौरतलब है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी के बारे में प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बच्चा बुद्धि लोग अपरिपक्व हैं. दरअसल मीडिया ने उनसे पूछा था कि सोनी ने कांग्रेस नेताओं से कहा है कि प्रभारी मंत्री से दूरी बनाकर रखो. 

इधर, सोनी ने कहा वर्मा हमारे नेता हैं. मैंने प्रभारी मंत्री से दूरी रखने की बात कभी नहीं कही. सवारी के दौरान मैं प्रभारी मंत्री के साथ ही था. सवारी की व्यवस्थाओं को लेकर महाकाल मंदिर गया था, इस वजह से सर्किट हाउस पर नहीं जा सका.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह