लाइव न्यूज़ :

अजमेर दरगाह के सज्जादानशीन ने सादगी से ईद मनाने की अपील की

By भाषा | Updated: May 11, 2021 15:52 IST

Open in App

जयपुर, 11 मई अजमेर के सूफ़ी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख व वंशानुगत सज्जादानशीन दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने मुस्लिम समुदाय से ईद का त्योहार सादगी से मनाने की मंगलवार को अपील की ।

ईद के मौके पर दिए संदेश में खान ने कहा, ‘‘जब दुनिया इस कोरोना महामारी से परेशान हाल है। हर तरफ़ अफ़रा तफ़री का माहौल है। कोई ना कोई अपने किसी करीबी को खो चुका है और जब नए कपड़ों से ज़्यादा देश में कफ़न बिक रहे हों तो हम कैसे ख़ुशियां मना सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ख़ुशियों के साथ ईद तो उस दिन होगी जब देश और दुनिया का हर इंसान खुशहाल व स्वस्थ होकर इस कोरोना नाम की महामारी को हरा देगा।’’

खान ने यह भी कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी लोगों को अपने मतभेद भूलाकर एक दूसरे की मदद के लिये आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा,“ दुनिया ने हम से ही सीखा है कि कैसे सभी धर्म के लोग बिना भेदभाव के एक साथ रह सकते हैं और एक दूसरे के सुख दुःख में कैसे काम आते हैं। ”

खान ने कहा “ आज हमें एक बार फिर अपनी एकता दिखानी है। एक दूसरे के सुख दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहकर दुनिया के सामने एक बार फिर मिसाल क़ायम करते हुए दिखाना है कि भारत एक महान देश है जो हर जंग, हर आपदा को अपनी एकता और अखंडता के दम पर जीत लेता है।”

खान ने कहा, ‘‘मैं देश के हर नागरिक से अपील करता हूं कि आने वाली ईद को सादगी से मनाएं। कोई भी ख़ुशी का इजहार ना करे। अपने घरों में ही रहकर इबादत करें। ईद की नमाज़ में ज्यादा भीड़ ना लगाएं। सरकार के दिशा-निर्देशों का सख़्ती के साथ पालना करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों