लाइव न्यूज़ :

सज्जाद लोन आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी के परिजन से मिले

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:09 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 सितंबर पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने दो दिन पहले श्रीनगर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर अर्शिद अहमद मीर के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की।

उन्होंने उत्तर कुपवाड़ा के कलमुना गांव में मीर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हत्या को निर्दयी और अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा के अंतहीन चक्र ने हजारों परिवारों को तबाह कर दिया है और अनगिनत सपनों का अचानक अंत कर दिया है। लोन ने कहा कि हिंसा की शुरुआत के बाद से ही कश्मीर हमेशा दुख और पीड़ा की स्थिति में रहा है।

उन्होंने हिंसा को पूरी तरह से खारिज करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया ताकि कश्मीर समृद्ध हो सके। लोन ने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि हम हिंसा की स्पष्ट रूप से निंदा और भर्त्सना करें। अगर हम कश्मीर को हिंसा के इस भंवर से बाहर निकालना चाहते हैं तो इस तरह के नृशंस कृत्यों को सामूहिक रूप से खारिज करना होगा और इसकी कोई सामाजिक स्वीकृति नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता