लाइव न्यूज़ :

साजिद नाडियाडवाला ने आयोजित किया कोविड टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:37 IST

Open in App

मुंबई, एक जून बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले 500 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए हाल ही में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन किया।

साजिद के प्रवक्ता ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

यह टीकाकरण अभियान सोमवार को आयोजित किया गया।

साजिद की आगामी फिल्मों में टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’, अक्षय कुमार अभिनीत ‘बच्चन पांडे’, सलमान खान की प्रमुख भूमिका वाली ‘कभी ईद कभी दीवाली’ और आहान शेट्टी तथा तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका वाली ‘तड़प’ शामिल हैं। इन सभी फिल्मों के निर्माण से जुड़े कर्मचारियों ने टीकाकरण अभियान में कोविड रोधी टीके की खुराक लीं।

साजिद के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट की ओर से आने वाले दिनों में दूसरा टीकाकरण अभियान का भी आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले सोमवार को प्रोड‍्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपने सभी सदस्यों के लिए मंगलवार से टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के बीच संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी प्रकार की शूटिंग पर रोक लगा दी है। कुछ टेलीविजन शो की शूटिंग महाराष्ट्र से बाहर हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो