लाइव न्यूज़ :

सेना ने पुलवामा का लिया बदला, अनंतनाग मुठभेड़ में जैश के दो आतंकवादी सजाद और तौसीफ भट्ट ढेर

By भाषा | Updated: June 18, 2019 16:42 IST

अधिकारी ने बताया, ‘‘बिजबेहरा में अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान सजाद भट्ट और तौसीफ भट्ट के रूप में की गई है और वे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबद्ध थे।’’ सजाद भट्ट 14 फरवरी को पुलवामा के लेथपोरा इलाके में आत्मघाती कार विस्फोट के सिलसिले में भी वांछित था। हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया था कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे।अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में पुलवामा हमले के सिलसिले में एक वांछित सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया था जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बिजबेहरा में अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान सजाद भट्ट और तौसीफ भट्ट के रूप में की गई है और वे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबद्ध थे।’’ अधिकारी ने बताया कि कई आतंकी अपराधों में शामिल रहने के अलावा सजाद भट्ट 14 फरवरी को पुलवामा के लेथपोरा इलाके में आत्मघाती कार विस्फोट के सिलसिले में भी वांछित था। हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया था कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे और एक अन्य अधिकारी एवं दो जवान घायल हो गए थे। एक आतंकवादी भी मारा गया था। सोमवार को ही पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए आतंकवादियों ने धमाका किया था, जिसमें नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए थे।

घायल जवानों में से दो की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि शेष का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह विस्फोट उस इलाके से 27 किलोमीटर दूर है जहां 14 फरवरी का आत्मघाती हमला हुआ था। पिछले सप्ताह, जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने अनंतनाग में अर्द्धसैनिक बल के एक गश्ती दल पर हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए।

हमले के तुंरत बाद घटनास्थल पर पहुंचे जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को बुलेट प्रूफ वाहन से बाहर निकलते ही गोलियों से भून दिया गया था। उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाएनकाउंटरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया