लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, पुलवामा अटैक में इस्तेमाल हुई कार का मालिक आतंकी सज्जाद भट्ट मारा गया

By रजनीश | Updated: June 19, 2019 09:37 IST

पुलवामा अटैल में सीआरपीएफ के काफिले में विस्फोटक से भारी कार टकराने से हुए धमाके में कम से कम 40 जवान मारे गए थे।

Open in App

भारतीय सुरक्षा बलों को मंगलवार को घाटी में उस समय बड़ी सफलता मिली जब जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी सज्जाद मकबूल भट्ट मारा गया। घाटी में 14 फरवरी को हुए पुलवामा अटैक में 40 सीआरपीएफ के जवान मारे गए थे। सेना पर हुए इस हमले में जिस मारुति ईको वैन का इस्तेमाल किया गया था उसका मालिक सज्जाद भट्ट  ही था।

अनंतनाग में सोमवार से जारी मुठभेड़ में सज्जाद भट्ट के साथ एक और आतंकी भी मारा गया। इस घटना में सेना का एक मेजर भी शहीद हो गया। सेना के स्पोक्समैन कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि इस ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए साथ ही सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपनी संलिप्तता की खबर फैलने के बाद सजाद भट फरार हो गया था और जेईएम से जुड़ गया। एके-47 राइफल लिए हुए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैली थी। अधिकारी ने बताया कि तौसीफ भट ने जेईएम में सजाद भट को शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी ।

एक ऑफिशियल रिलीज में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि अनंतनाग जिले के बिजेहरा इलाके के मरहामा गांव में  सुरक्षा कर्मियों द्वारा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया जा रहा था। यह सर्च ऑपरेशन उस दौरान मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकियों ने सर्च कर रही टीम पर फायर कर दिया।

इस मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए जिनकी डेड बॉडी एनकाउंटर वाली जगह से बरामद की गई। सूत्रों के मुताबिक आतंकी रिहायशी इलाके में छिपे हुए थे।

सोमवार को ही पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए आतंकवादियों ने धमाका किया था जिसमें नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए थे। घायल जवानों में दो की मंगलवार को मौत हो गई। बाकी जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह विस्फोट उस इलाके से 27 किलोमीटर दूर हुआ, जहां 14 फरवरी का आत्मघाती हमला हुआ था। 

पिछले सप्ताह, बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने अनंतनाग में अर्द्धसैन्य बल के एक गश्ती दल पर हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। हमले के तुंरत बाद घटनास्थल पर पहुंचे जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को बुलेट प्रूफ वाहन से बाहर निकलते ही गोलियों से भून दिया गया था। उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं