लाइव न्यूज़ :

सैनिक स्कूल में कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन से इनकार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 15:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 मई तिरुवनंतपुरम के पास कझाकुट्टम स्थित सैनिक स्कूल ने अपने परिसर में कोविड-19 प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर सोशल मीडिया में आयी खबरों का खंडन किया है और कहा है कि संस्थान में सरकार से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद कामकाज हो रहा है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सैनिक स्कूल एक आवासीय स्कूल है और वह बायो-बबल प्रणाली में संचालित हो रहा है जिसका पालन देश भर के सभी सैन्य या पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में किया जाता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘यह देखा गया है कि सोशल मीडिया में सैनिक स्कूल के कामकाज में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बारे में खबरें प्रसारित हो रही हैं। बायो-बबल सिस्टम से पता चलता है कि कोई कैडेट और कर्मचारी न तो परिसर के भीतर आ रहे हैं, न ही परिसर से बाहर जा रहे हैं।’’

वर्तमान में, केवल 157 छात्र हैं, जिनमें परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे छात्र शामिल हैं और 12वीं कक्षा में पदोन्नत छात्र हैं जो परिसर में रह रहे हैं और उनमें से अधिकतर उत्तर भारतीय राज्यों से हैं।

उसने कहा कि केरल के छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है और ऑनलाइन तरीके से कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘स्कूल कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहा है और ऐसा करने के लिए सरकार से अनुमति भी प्राप्त की है। इसलिए, सैनिक स्कूल, कझाकुट्टम में कोई कोविड-19 प्रोटोकॉल का ​​​​उल्लंघन नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया