लाइव न्यूज़ :

‘साइना’ फिल्म चार बार बंद होने वाली थी: अमोल गुप्ते

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:43 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च फिल्मकार अमोल गुप्ते ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात से राहत महसूस हो रही है कि कई अड़चनों के बाद शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म “साइना” रिलीज होने को तैयार है।

नेहवाल की जिंदगी पर फिल्म बनाने की सबसे पहले घोषणा 2017 में की गई थी और उस समय मुख्य किरदार श्रद्धा कपूर निभाने वाली थीं लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद 2019 में नेहवाल का किरदार परिणीति चोपड़ा को दिया गया।

“साइना” फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर गुप्ते ने कहा, “ मैं भूषण कुमार के जबर्दस्त समर्थन को भूल नहीं सकता हूं। यह फिल्म चार बार बंद होने वाली थी। वह मुझसे पूछते थे कि ‘क्या हमें फिल्म नहीं बनानी है? मैं यहां हूं।”

गुप्ते ने कहा कि उनके समर्थन की वजह से ही यह फिल्म आज बन कर तैयार हुई है।

इस मौके पर चोपड़ा ने पूछने पर कहा, “मुझपर सिर्फ मेरा और मेरे निर्देशक का दबाव था। मैं उन्हें प्रभावित करना चाहती थी और इस खेल को सीखने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहती थी। मुझपर कोई बाहरी दवाब नहीं था।”

उन्होंने कहा, “ साइना नेहवाल ने हमारी पूरी मदद की। उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। मैं उन्हें फोन करती थी, उन्हें वीडियो कॉल करती थी और वह मेरे हर सवाल का जवाब देती थीं।”

गुप्ते ने कहा कि नेहवाल की कहानी हरियाणा के एक मध्यम वर्गीय परिवार से दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने की है, जो काफी आकर्षक है।

यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। इसमें मेघना मलिक और मानव कौल भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया