लाइव न्यूज़ :

ईरान में फंसे नाविक: अदालत ने केंद्र को उन्हें सहायता देने को कहा, मांगी स्थिति रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार को किसी आपराधिक मामले में घिर जाने के बाद ईरान में फंस गये पांच भारतीयों का सहायता प्रदान करने एवं इस मुद्दे पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, ‘‘ मैं कह रही हूं कि नियमानुसार जो भी संभव हो कीजिए। वे जिस चीत के हकदार हैं, उन्हें वह मिलना ही चाहिए।’’ अदालत ने इसी के साथ केंद्र को स्थिति रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दो सप्ताह का वक्त दिया।

उच्च न्यायालय ने केंद्र के वकील हरीश विद्यानाथन के इस बयान को रिकार्ड में लिया कि पांचों नाविक ईरान में भारतीय मिशन के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें रहने की सुविधा प्रदान की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी पांचों को मिशन से निरंतर सहायता मिल रही है , उन्हें एक होटल में ठहराया गया है, उनके साथ संपर्क बनाकर रख गया है और उन्हें टेलीफोन की सुविधा दी गयी है।’’

विद्यानाथन ने अदालत को यह भी सूचित किया कि पांचों नाविकों के विरूद्ध आपराधिक मामले में बरी के आदेश के ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने पलट किया, ऐसे में अब कानूनी दृष्टि से जो भी अलग कदम उठाना होगा,उठाया जाएगा।

पाचों नाविकों के परिवारों के वकील गुरिदंर पाल सिंह ने भारतीय अधिकारियों से कानूनी सहायता मांगी और यह भी दरख्वास्त किया कि उनकी भारतीय पहचान को साबित करने वाला दस्तावेज जारी किया जाए।

इस पर अदालत ने कहा, ‘‘ हम स्थिति रिपोर्ट मांगेंगे। वह (सहायता से) इनकार तो नहीं कर रहे हैं।

याचिका के अनुसार 2019 में इन नाविकों ने ईरान में एक मालवाहक जहाज पर काम शुरू किया था। याचिकाकर्ताओं के वकील के अनुसार फरवरी, 2020 में ईरानी अधिकारियों ने जहाज पर छापा मारा और पांच नाविकों को मादक पदार्थ की तस्करी करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस साल मार्च में एक अदालत ने उन्हें बरी कर दिया लेकिन ईरानी अधिकारियों ने यह मामला सुप्रीम कोर्ट में होने का हवाला देकर नाविकों को पासपोर्ट देने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा