लाइव न्यूज़ :

अपने बयान से पटले कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज, कहा- पाक को पटेल ने कश्मीर नहीं किया था ऑफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2018 15:48 IST

कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का कश्मीर को दिये जाने वाला बयान का विवाद थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक और बयान दे दिया है।

Open in App

कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का कश्मीर को दिये जाने वाला बयान का विवाद थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक और बयान दे दिया है। हाल ही में  वह हैदराबाद के बदले कश्मीर को पाकिस्तान को देने के सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रस्ताव वाले अपने बयान से पलट गए हैं। खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि पटेल ने कभी भी पाकिस्तान को हैदराबाद के बदले कश्मीर देने का प्रस्ताव नहीं दिया था।

 एक चैनल से बाचतीच के दौरान उन्होंने कहा है कि सरदार पटेल ने हैदराबाद के बदले पाकिस्तान को कश्मीर की पेशकश की थी, लेकिन नेहरू को कश्मीर से विशेष प्रेम था और यह रिकॉर्ड है, इसलिए कश्मीर हमारे साथ है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि मेरी बातों को गलत तरीकों से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि पटेल और नेहरू दोनों भारत मां के बेटे थे, हैदराबात पर बात की जाए कश्मीर पर नहीं।

किताब विमोजन में कांग्रेस के ही नेताओं की दूरी पर उन्होने कहा कि मैं एक कश्नीरी होने के नाते ये किताब लिखी है। विमोचन में अगर कोई नहीं आता है तो ये उसकी निजी राय है। हाल ही में कांग्रेस के नेता सुरजेवाला ने सोज के विवादित बयान से किनारा करते हुए कहा था कि लोग किताब बेचने के लिए विवादित बयान देते हैं. सुरजेवाला के इसी बयान से नाराज सोज ने यह बात कही है।

हाल ही में एक चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बयान दिया था। इसके साथ ही वह सुर्खियों में आ गए थे। वही, उन्होंने ये भी कहा था कि ये मेरा निजी बयान है इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। वहीं, हाल ही में उन्होंने कहा था कि   2019 के आम चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने यह फैसला लिया। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने कहा कि राज्य में घृणा, नफरत और सांप्रदायिक विभाजन करने वाली राजनीति को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को ऐसे नाजुक मोड़ पर एकजुट हो जाना चाहिए।  

इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेताओं की घबराहट का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह है कि राज्य के विकास को लेकर उनकी कोई सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन भाजपा का एजेंडा सांप्रदायिकता पर समाज का ध्रुवीकरण करना है और इसके लिए वे जम्मू को अपने शुरुआती "युद्ध मैदान" के रूप में चुन सकते हैं। वह अपने इस बयान के कारण भी विवादों में आ गए थे।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल