लाइव न्यूज़ :

सैफुद्दीन सोज ने ‘गुपकर गैंग’ टिप्पणी को लेकर अमित शाह पर हमला बोला

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:35 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 नवंबर कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के गठबंधन को ‘‘गैंग’’ करार देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत और इसके लोकतंत्र की खराब छवि पेश की है।

शाह ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि जम्मू कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और रहेगा।

उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों के गठबंधन को ‘‘गुपकर गैंग’’ करार देते हुए कहा था कि यह देश के हितों के खिलाफ ‘‘अपवित्र वैश्विक गठबंधन’’ है।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछा था कि क्या वे गुपकर घोषणापत्र गठबंधन का समर्थन करते हैं जिसका गठन अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करने के लिए किया गया है।

सोज ने एक बयान में कहा कि यह सच में दुर्भाग्यपूर्ण है कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस तरह का बयान दिया और कश्मीर की मुख्यधारा को ‘‘गैंग’’ करार दिया।

उन्होंने कहा कि शाह ने भारत और इसके लोकतंत्र की खराब छवि पेश की है।

सोज ने कहा कि वर्तमान सत्तारूढ़ वर्ग और केंद्र पहले ही यह कल्पना कर भारत में शासन प्रणाली को ‘‘काफी नुकसान’’ पहुंचा चुके हैं कि देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए भाजपा ही एकमात्र रक्षक है।

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। तथ्य यह है कि केंद्र में बैठी आज की सरकार ने भारत और इसके लोकतंत्र की गलत छवि पेश की है और अब यह समूची प्रणाली के लिए एक बड़ा झटका है कि कश्मीर की मुख्यधारा की एकजुटता को भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरे के रूप में देखा जाता है।’’

शाह ने कहा था कि कांग्रेस और गुपकर गिरोह जम्मू कश्मीर को आतंक और उत्पात के युग में वापस ले जाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह