लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान की वेब सीरीज “तांडव” जनवरी में अमेजन पर होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:05 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर अभिनेता सैफ अली खान की अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज “तांडव” 15 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित और निर्देशित नौ हिस्सों की इस सीरीज में सैफ अल खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया और कुमुद मिश्रा मुख्य किरदारों में हैं।

“टाइगर जिंदा है”, “भारत” और “सुल्तान” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर जफर की यह पहली डिजिटल सीरीज है।

फिल्म निर्माता ने कहा कि “तांडव” के माध्यम से फिल्म की टीम दर्शकों को “सत्ता की भूखी” राजनीति की दुनिया दिखाना चाहती है।

उन्होंने कहा,“आप जैसे-जैसे शो देखेंगे, आपको एहसास होगा कि कुछ सही या गलत नहीं होता है,यहां कुछ काला-सफेद नहीं बल्कि सत्ता के इस खेल में सब ग्रे है। मुझे लगता है कि अच्छी कहानी को अच्छे अभिनय से ही सार्थक बनाया जा सकता है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे शो में मुझे इतने अच्छे अभिनेता मिले।”

सीरीज में डिनो मोरिया, सुनील ग्रोवर, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, जीशान अयूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डियास, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र