लाइव न्यूज़ :

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी और सीएम सरमा ने दुख जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 20:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी के निधन पर दुख जताया। 10 दिनों तक गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रहे, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देगोस्वामी की पत्नी का पहले ही निधन हो गया था।गोस्वामी के परिवार में उनके बच्चे और पोते-पोतियां हैं। लघु कहानी संग्रह 'सेनेह जरीर गांथी' के लिए 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।

गुवाहाटीः साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का बुधवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों ने दी। गोस्वामी को उनके उपन्यासों और लघु कथाओं के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने साहित्यकार के निधन पर दुख जताया। गोस्वामी करीब 10 दिनों तक गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रहे, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

गोस्वामी की बेटी ने कहा, ‘‘हम उन्हें जीएमसीएच ले गए थे क्योंकि उन्हें बुखार था। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। वह कई वर्षों से ‘डिमेंशिया’ (भूलने की बीमारी) से पीड़ित थे। बाद में उन्हें ‘सेप्सिस’ हो गया।’’ गोस्वामी का अंतिम संस्कार उनके बेटे ने यहां नवगृह श्मशान घाट में किया। गोस्वामी की पत्नी का पहले ही निधन हो गया था।

गोस्वामी के परिवार में उनके बच्चे और पोते-पोतियां हैं। 1990 के दशक की शुरुआत में लिखे उपन्यास ‘नामघोरिया’ के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाने वाले गोस्वामी को उनके लघु कहानी संग्रह 'सेनेह जरीर गांथी' के लिए 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।

उन्हें अंबिकागिरि रॉय चौधरी साहित्य पुरस्कार, कुमार किशोर स्मृति पुरस्कार, कथा पुरस्कार और स्नेह भारती साहित्य सम्मान सहित अन्य सम्मानों से भी सम्मानित किया गया था। गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रसिद्ध लेखक श्री अतुलानंद गोस्वामी जी के निधन से दुखी हूं। उनकी कृतियों को बहुत प्रशंसा मिली और उनकी विविधता और संवेदनशीलता के लिए प्रशंसा की गई। उन्होंने अंग्रेजी में असमिया साहित्य को लोकप्रिय बनाने के लिए बहुत प्रयास किए। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’

गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘जानेमाने साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी के निधन की खबर ने मुझे बहुत दुखी किया है।’’ उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

टॅग्स :असमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया