लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के विधान पार्षद गोरती वेंकन्ना को साहित्य अकादमी पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने सराहना की

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:59 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 दिसंबर प्रसिद्ध कवि और तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य गोरती वेंकन्ना को साहित्य अकादमी पुरस्कार (कविता श्रेणी) 2021 के लिए चुने जाने पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उन्हें बधाई दी है।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि वेंकन्ना की कविताओं का संकलन ‘वल्लनकितालम’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतना सराहनीय है। राव ने कहा कि गोरती वेंकन्ना की कविताओं ने जीवन की आम समस्याओं और लोगों के दर्द को उजागर किया है।

राव ने कहा कि वेंकन्ना ने अपने साहित्य के माध्यम से ‘‘तेलंगाना की मिट्टी की खुशबू’’ को सार्वभौमिक पहचान दिलाई। अलग तेलंगाना राज्य के आंदोलन के दौरान कवि ने अपने गीतों और साहित्य के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेंकन्ना के साहित्य को दिया गया पुरस्कार तेलंगाना के एक आम व्यक्ति के जीवन दर्शन को दिया गया पुरस्कार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?