लाइव न्यूज़ :

अपने ही घर में मृत पाए गए साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ नंजुंदन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 13:14 IST

डॉ.नंजुंदन बेंगलुरु विश्वविद्यालय में सांख्यिकी के व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे और कई दिनों से पढ़ाने नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि जब उनके सहायक को आशंका हुई तो वह शुक्रवार को उन्हें देखने घर गया जहां से बदबू आ रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. जी नंजुंदन बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। उन्हें वर्ष 2012 में ‘‘अक्का’’ के लिए अकादमी अनुवाद पुरस्कार मिला।

प्रख्यात अनुवादक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ. जी नंजुंदन बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें आशंका है कि 58 वर्षीय नंजुंदन की मौत दिल का दौरा पड़ने से करीब चार दिन पहले हुई होगी और उनकी सड़ी हुई लाश नगादेवनहल्ली स्थित अपार्टमेंट में मिली है।

डॉ.नंजुंदन की ख्याति दर्जनों कन्नड़ किताबों को तमिल में अनुवाद करने की वजह से मिली। इन किताबों में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता यू आर अनंतमूर्ति की कृति ‘‘भाव’’ और ‘‘अवस्थे’’ शामिल है। उन्हें वर्ष 2012 में ‘‘अक्का’’ के लिए अकादमी अनुवाद पुरस्कार मिला। यह विभिन्न कन्नड़ लेखिकाओं की लघु कथा है जिसे उन्होंने तमिल में अनुवाद किया है।

पुलिस के मुताबिक डॉ.नंजुंदन बेंगलुरु विश्वविद्यालय में सांख्यिकी के व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे और कई दिनों से पढ़ाने नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि जब उनके सहायक को आशंका हुई तो वह शुक्रवार को उन्हें देखने घर गया जहां से बदबू आ रही थी।

पुलिस ने बताया कि सहायक ने तब इसकी जानकारी डॉ.नंजुंदन की पत्नी और बेटे को दी जो चेन्नई में रहते हैं। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया और वहां पर उनकी सड़ी हुई लाश मिली। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है।’’

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया