लाइव न्यूज़ :

साहित्य अकादमी ने युवा पुरस्कारों और बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च साहित्य अकादमी ने वर्ष 2020 के लिए युवा पुरस्कारों और बाल साहित्य पुरस्करों की घोषणा शुक्रवार को की। युवा पुरस्कारों की श्रेणी में हिंदी में अंकित नारवाल को आलोचना के लिए जबकि बाल साहित्य की श्रेणी में कविता के लिए बाल स्वरूप राही को पुरस्कृत किया जाएगा।

अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने बताया कि साहित्य अकादमी ने 18 भाषाओं में अपने वार्षिक युवा पुरस्कार 2020 की घोषणा की है। कविता की 10 पुस्तकों, कहानी की तीन पुस्तकों, निबंध की दो पुस्तकों, संस्मरण की एक पुस्तक, आलोचना की एक पुस्तक और एक यात्रा वृत्तांत के लिए युवा साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कविता विधा में द्विजेन दास (असमिया), न्यूटन के बसुमतारी (बोडो), गंगा शर्मा (डोगरी) मसरूर मुज़फ़्फ़र (कश्मीरी), रामेश्वर शरूंगबम (मणिपुरी), दीपक धालेवान (पंजाबी), अंजलि (संथाली), ऋषिराज पाठक (संस्कृत), शक्ति (तमिल) और साक़िब फरीदी (उर्दू) को युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राव ने बताया कि कहानी विधा में केएस महादेवस्वामी (कन्नड़), सोनू कुमार झा (मैथिली) और मानसा येन्द्लुरी (तेलुगु) का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है।

निबंध विधा में अंजन बासकोटा (नेपाली) और चन्द्रशेखर होता (ओड़िया) तथा संस्मरण के लिए यशिका दत्त (अंग्रेजी) को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिंदी में आलोचना के लिए अंकित नरवाल को पुरस्कृत किया जाएगा। यात्रा वृत्तांत के लिए संपदा कुंकलकार (कोंकणी) का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि बंगाली, राजस्थानी, मलयालम, गुजराती, मराठी और सिंधी भाषाओं के लिए युवा पुरस्कारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

राव ने बताया कि अकादमी ने इसी के साथ 21 लेखकों को बाल साहित्य पुरस्कार 2020 देने की घोषणा की भी कर दी है।

उन्होंने बताया कि बाल साहित्य पुरस्कारों में हिंदी के लिए बालस्वरूप राही को ‘संपूर्ण बाल कविताएं’ के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं अंग्रेजी में वेनिता कोल्हो को ‘डेड एज़ ए डोडो’ (कथा साहित्य), उर्दू में ‘फख्र-ए-वतन’ के लिए हाफ़िज़ कर्नाटकी को बाल साहित्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

सचिव ने बताया कि गुजराती मे ‘भुरीनी अजायब सफ़र’ (कहानी-संग्रह) के लिए नटवर पटेल, कश्मीरी में ‘पाघिच आश’ (कविता) के लिए सैयद अख़्तर हुसैन मंसूर को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि असमिया में मधुरिमा घारफालिया, बांग्ला में प्रचेता गुप्त, बोडो में अजित बर, डोगरी में शिव देव सुशील, कोंकणी में वी. कृष्ण वाध्यार, मैथली में सियाराम झा ‘सरस’, मणिपुरी में नाउरेम विद्यासागर, मराठी में आबा गोविंदा महाजन, नेपाली में ध्रुव चौहान, ओड़िया में रामचंद्र नायक, पंजाबी में कर्नेल सिंह सोमल, राजस्थानी में मंगत बादल, सांतली में जोयराम टुडु, सिंधि में साहिब बिजाणी और तेलुगु में कन्नेगंटि अनसूया को उनकी रचनाओं के लिए बाल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा।

सचिव ने बताया कि मलयालम, संस्कृत और तमिल भाषा के लिए बाल साहित्य पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे। ये पुरस्कार एक जनवरी 2014 से 31 दिसम्बर 2018 के मध्य प्रथम बार प्रकाशित हुई पुस्तकों के लिए दिए जाएंगे।

राव ने बताया कि युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार, दोनों में ही पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000 रुपये की राशि बाद दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू