लाइव न्यूज़ :

अत्याचार व अधर्म के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए 'साहिबजादा दिवस' सदैव प्रेरणा देता रहेगा : योगी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:13 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 'साहिबजादा दिवस' में हिस्सा लिया और गुरुद्वारे पहुंचकर मत्‍था टेका। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि अत्याचार व अधर्म के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए 'साहिबजादा दिवस' सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री के पांच कालिदास, मार्ग स्थित सरकारी आवास में गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों एवं माता गुजरी की शहादत को समर्पित 'साहिबजादा दिवस' का आयोजन किया गया।

सिख समाज के धर्म गुरुओं के साथ आदित्‍यनाथ इस आयोजन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सिखों के त्याग और बलिदान की चर्चा करते हुए कहा, “हमारे देश का इतिहास है कि एक तरफ औरंगजेब बाबा काशी विश्वनाथ का मंदिर तोड़ता है तो दूसरी तरफ राजा रणजीत सिंह ने विश्वनाथ मंदिर को स्वर्ण मंडित किया। हमें सोचना है कि हमें औरंगजेब का सम्मान करना है या राजा रणजीत सिंह जी का।”

उन्होंने कहा, “कौन नहीं जानता कि जब औरंगजेब के सिपहसालार (सेनापति) ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहेबजादों को लालच देने का प्रयास किया था, लेकिन साहेबजादों ने दीवार में चुनना पसंद किया और धर्म व देश की रक्षा के लिए बलिदान देना स्वीकार किया।”

आदित्‍यनाथ ने कहा, “जब बाबर के हमले भारत में हो रहे थे, तब सिख धर्म के गुरुओं ने आतताइयों की पूरे धर्म को इस्लाम में बदलने और भारत को गुलाम बनाने की मंशा को पूरा नहीं होने दिया।”

राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्‍यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आदित्‍यनाथ से पहले किसी मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में कभी 'कीर्तन ' और 'लंगर' का आयोजन नहीं किया।

इसके पहले आदित्‍यनाथ ने गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। आदित्‍यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया '' देश, धर्म और मानवता के लिए बलिदान देने वाले साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी के बलिदान को समर्पित 'साहिबजादा दिवस' पर उन्हें कोटिशः: नमन।''

आदित्‍यनाथ ने कहा '' अत्याचार व अधर्म के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए 'साहिबजादा दिवस' सदैव प्रेरणा देता रहेगा।''

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश सिंह समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह