लाइव न्यूज़ :

अत्याचार, अधर्म के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए ‘साहिबजादा दिवस’ सदैव प्रेरणा देता रहेगा : योगी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 11:09 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में ‘साहिबजादा दिवस’ में हिस्सा लिया और गुरुद्वारे पहुंचकर मत्‍था टेका। योगी ने गुरु गोविंद सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि अत्याचार और अधर्म के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए 'साहिबजादा दिवस' सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों एवं माता गुजरी की शहादत को समर्पित ‘साहिबजादा दिवस’ का आयोजन किया गया। सिख समाज के धर्म गुरुओं के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस आयोजन में शामिल हुए। राज्य के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्‍यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि योगी जी से पहले किसी मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में कभी ‘कीर्तन’ और ‘लंगर’ का आयोजन नहीं किया।

इससे पहले योगी ने गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। योगी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘देश, धर्म और मानवता के लिए बलिदान देने वाले साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी के बलिदान को समर्पित ‘साहिबजादा दिवस’ पर उन्हें कोटिशः नमन। अत्याचार और अधर्म के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए 'साहिबजादा दिवस' सदैव प्रेरणा देता रहेगा।’’

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश सिंह समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों