लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर : पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:44 IST

Open in App

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 16 सितंबर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि युवक की जेब से मिले सुसायड नोट में उसने लिखा है कि वह पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई/भाषा को बताया कि जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरागवी के रहने वाले दलीप कुमार (26) ने गृहक्लेश से परेशान होकर पत्नी प्रतिभा (23) की गला घोंट कर हत्या कर दी और अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि दलीप उत्तराखंड की किसी कंपनी में सुरक्षागार्ड का काम करता था और 15 दिन पहले ही उसे बेटा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे