लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर : उधार दिए सीमेंट के पैसे मांगने पर युवक ने कारोबारी को गोली मारी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:24 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र), सात दिसंबर सहारनपुर जिले के सदर थानाक्षेत्र में उधार दिए गए सीमेंट के पैसे मांगने पर एक युवक ने सीमेंट कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक सदर बाजार थाना के हरिलोक कालोनी निवासी राहुल सीमेंट का कारोबार करता है और इसी थानाक्षेत्र के पंत विहार कालोनी निवासी राजू को उधार पर सीमेंट दिया था। लेकिन राजू रुपये देने में आनाकानी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों की कहासुनी हो गई और राजू ने तमंचे से राहुल को गोली मार दी जो उसकी कमर पर लगी।

शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद राहुल फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और परजनों की तहरीर पर राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस बीच,सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मंगलवार को राजू की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस राजू की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए