सहारनपुर : लेखपाल रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:01 IST2021-11-26T20:01:55+5:302021-11-26T20:01:55+5:30

Saharanpur: Lekhpal caught red handed taking bribe | सहारनपुर : लेखपाल रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

सहारनपुर : लेखपाल रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

सहारनपुर, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट कोतवाली में मेरठ से पहुंची भ्रष्टाचार रोधी टीम ने एक किसान की शिकायत पर एक लेखपाल को पांच हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक (देहात)अतुल शर्मा ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक किसान ने तहसील बेहट में कार्यरत लेखपाल की शिकायत की थी। उसने लेखपाल पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

शर्मा ने बताया कि मेरठ से आई टीम ने थाना बेहट पुलिस की मदद से जाल बिछाकर आरोपी लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Saharanpur: Lekhpal caught red handed taking bribe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे