लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर : रामलीला में कुर्सी उठाने को लेकर विवाद में चाकू चला, भगदड़

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:22 IST

Open in App

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 14 अक्टूबर जिले में रामलीला के दौरान कुर्सी उठाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो युवक आपस में भिड़ गए और एक ने चाकू से वार कर दूसरे को लहुलुहान कर दिया। बुधवार रात को हुई इस घटना के बाद रामलीला में भगदड़ मच गयी।

पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने पीटीआई/भाषा को बताया कि मोहल्ला खलासी लाइन निवासी हर्ष शर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि बीती रात वह गोपाल मंदिर, नार्थन रेलवे में रामलीला देखने गया था जहां वह कुर्सी दूसरी जगह रखकर रामलीला देखने लगा।

उन्होंने बताया कि इसी बीच रामलीला में मौजूद काका नाम के युवक ने हर्ष से जबरदस्ती कुर्सी छीन ली जिसे लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। हालांकि काका उस वक्त हर्ष से माफी मांगकर वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ चाकू लेकर लौटा और हर्ष पर हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया।

शर्मा ने बताया कि हर्ष के पेट और गर्दन पर जख्म लगा है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित