लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में बदमाशों ने घर पर धावा बोला, लाखों रुपये और जेवर लूटे, सो रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2020 20:43 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नानौता लुटेरों ने घर में धावा बोलकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी और अलमारी मे रखे सोने चांदी के आभूषण लूटकर ले गये।

Open in App
ठळक मुद्दे बेहोशी की हालत में सुबह गन्ने के खेत में मिली और उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है।किशोरी का चाचा ईंट भट्टा चलाता है जिसकी वजह से इतनी नकदी घर में रखी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। घर से 4 लाख रुपये और जेवर ले गए।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नानौता के अन्तर्गत बुधवार अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर घर में रखे लाखों रुपये और जेवर लूट लिये। आरोप है कि बदमाशों ने घर में सो रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे खेत में ले गए और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक (देहात)अतुल शर्मा ने बताया कि थाना नानौता क्षेत्र के माधोपुर गांव में बदमाशों ने एक मकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया और कथित तौर पर वहां सो रही नाबालिग का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में सुबह गन्ने के खेत में मिली और उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है।

तहरीर के मुताबिक किशोरी का चाचा ईंट भट्टा चलाता है जिसकी वजह से इतनी नकदी घर में रखी गई थी। बदमाशों ने घर में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी और अलमारी मे रखे सोने चांदी के आभूषण लूटकर ले गये। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दलित महिला का जला शव मिला, परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरामु जिले के धर्मावरम में 19 वर्षीय एक दलित युवती मृत मिली है और उसका शव आंशिक तौर पर जला हुआ है। इस मामले में ऐसे आरोप हैं कि युवती की हत्या के बाद अपराध छिपाने के लिए शव को जलाया गया। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय स्नेहा लता हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक में आउटसोर्स होकर नियुक्त हुई थीं। उसका शव बुधवार को मिला था। उन्होंने बताया कि युवती के माता-पिता को एक निर्माण कर्मी राजेश पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह है।

अभिभावकों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति प्रेम के नाम पर उसका उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए राजेश को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के फोन कॉल रिकार्ड में यह पाया कि राजेश ने उसे कई बार फोन किया था और पिछले एक महीने में सैकड़ों संदेश भेजे थे। अनंतपुरामु जिले के पुलिस अधीक्षक येसु बाबू ने कहा कि पीड़िता का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और उसके दोस्त कार्तिक का पता लगाया जा रहा है क्योंकि वह इस मामले में राजेश का सहयोगी हो सकता है।

अधिकारी ने इस आरोप से इनकार किया है कि लता के अभिभावकों ने राजेश के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की। इसी बीच राज्य सरकार ने पीड़ित के परिवार के लिए 8.25 लाख रुपये विधिक मुआवजा दिया है।

अनंतपुरामु जिले के कलेक्टर गंधम चंद्रुदु ने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। कलेक्टर ने बताया कि पीड़ित के परिवार को तत्काल 4.12 लाख रुपये दिए जा रहे हैं और मामले में आरोप पत्र दायर होने के बाद बाकी बची राशि दी जाएगी।  विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ित के अभिभावकों से फोन पर बातचीत की है और उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो