लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर कबाड़ लूट कांड: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 15:53 IST

Open in App

सहारनपुर, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कबाड़ कारोबारियों से हुई 26 लाख रुपये की लूट के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने इस कामयाबी से प्रसन्न होकर आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एस चन्नपा ने ‘पीटीआई्-भाषा’ को बताया कि दिल्ली के बुराड़ी निवासी रोहित शर्मा ने यहां के गागलहेड़ी पुलिस थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने दो साथियों (दिल्ली के रोहिणी निवासी नटवर सिंह और मेरठ के टीपीनगर निवासी संदीप चौधरी) के साथ आरोपियों से कबाड़ खरीदने आए थे।

डॉ. चन्नपा ने बताया कि इससे पहले भी वे इनसे से डेढ़ से पांच लाख का माल खरीद चुके थे। इस बार आरोपियों ने 40 लाख रुपये मूल्य का कबाड़ बेचने के नाम पर रुपये लेकर गागलहेडी आने को कहा।

तहरीर के मुताबिक 23 मार्च को जब रोहित एवं अन्य आरोपियों के कार्यालय पहुंचे तो पहले माल दिखाने को लेकर उन्होंने टालमटोल किया और रुपये पहले देने की मांग की,लेकिन नहीं मानने पर उन्होंने बंदूक की नोक पर रुपये लूट लिए।

एसएसपी ने बताया कि 24 मार्च की देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोहनवीर उर्फ सोनू (निवासी मथुरा) और संदीप कुमार (निवासी आगरा) को लूटी गई 26 लाख की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि लूट में इस्तेमाल वैगनआर कार,तमंचा एवं कारतूस भी आरोपियों से आरोपियों से बरामद की गई है।

एसएसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी मथुरा निवासी सचिन चौधरी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे