लाइव न्यूज़ :

सहारा प्रमुख सुब्रत राय, अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:02 IST

Open in App

कानपुर, 30 नवंबर सहारा प्रमुख सुब्रत राय और 17 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में कानपुर के काकादेव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सहारा प्रमुख, उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, बेटों- सुशांतो राय और सीमांतो राय, बहू चांदनी रॉय, ऋचा, भाई जेबी रॉय और समूह के वरिष्ठ सदस्यों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी में शामिल अन्य लोगों में निदेशक- जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, करुणेश अवस्थी, अनिल कुमार पांडे, राना जिया, डीके श्रीवास्तव, रोमी दत्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अब्दुल दबीर और ऑडिटर- पवन कपूर और आरएन खन्ना हैं।

कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने सुब्रत रॉय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने कई कंपनी और सोसाइटी लॉन्च कीं और देश भर में 25 लाख से अधिक लोगों को ठगा, जिसमें कानपुर के एक लाख से अधिक लोग शामिल हैं, कुल मिलाकर 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गयी ।

पीड़ितों के अनुरोध पर प्राथमिकी दर्ज कराने वाले मंदार भारतीय अन्तरराष्ट्रीय के वकील एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय टंडन ने बताया कि पैसा आरोपियों की कंपनियों के माध्यम से कानपुर और देश के अन्य हिस्सों में निवेश और आवास के नाम पर जमा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल