लाइव न्यूज़ :

डासना मंदिर में साधू पर चाकू से हमला

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:25 IST

Open in App

गाजियाबाद, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित डासना मंदिर परिसर में मंगलवार को एक साधू पर अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। घटना के वक्त साधू सो रहा था।

पुलिस ने बताया कि घायल साधू नरेशानंद की सर्जरी की गई है और उनकी हालत स्थिर है। देवी मंदिर के सेवकों ने पुलिस को बताया कि नरेशानंद समस्तीपुर बिहार के मूल निवासी हैं और पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती के अनुयायी हैं। नरेशानंद कुछ दिन पहले सरस्वती से मिलने यहां आए थे।

मंदिर के मुख्य सेवक अनिल यादव ने आरोप लगाया कि हमलावर सरस्वती को मारने के लिए तड़के करीब साढ़े तीन बजे मंदिर में आए थे और उन्होंने दावा किया कि मंदिर में सुरक्षा अपर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि हमलावर ने नरेशानंद के गले और पेट पर वार किया। उसकी चीख सुनकर मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मदद के लिए वहां पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुका था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज हासिल करने की कोशिश की लेकिन कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम हमलावर को पकड़ने का प्रयास कर रही है। राजा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है