लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए थे : अधिकारी ने आग लगने की घटना पर कहा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 15:55 IST

Open in App

पुणे, सात नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर नगर निकाय के एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि जिस अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 11 मरीजों की मौत हो गयी उसमें आग संबंधी सुरक्षा के विभिन्न उपाय नहीं किए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए गठित की गयी सात सदस्यीय समिति के सोमवार को एक प्राथमिक रिपोर्ट सौंपने की संभावना है जिसमें जिला सिविल अस्पताल में आग लगने की संभावित वजह दर्ज हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घटना पर अहमदनगर प्रशासन के अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक कर सकते हैं।

यह पूछने पर कि किस आधार पर जांच की गयी, इस पर अहमदनगर महानगरपालिका के मुख्य दमकल अधिकारी शंकर मिसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे जांच कर रहे कि आग कहां से लगी, किसने पहली बार आग लगते हुए देखा और तत्काल क्या कदम उठाए गए। उन्होंने कहा, ‘‘इस आधार पर हम निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। अग्निशमक यंत्रों के अलावा सुरक्षा के अन्य उपाय नहीं थे जिनका हमने सुझाव दिया था।’’

यह पूछने पर कि क्या शुरुआती स्तर पर ही आग बुझाई जा सकती थी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हां’’। उन्होंने कहा, ‘‘छिड़काव यंत्रों समेत हमारी सिफारिशों को लागू नहीं किया गया। ऑक्सीजन पाइप, बिजली की तारें, चिकित्सा उपकरण आदि थे लेकिन संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हमारे अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और ऐसा लगता है कि सबसे पहले छत से धुआं निकला। हम घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।’’

इस बीच, अहमदनगर पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो