लाइव न्यूज़ :

सफदरजंग अस्पताल में लगी आग, 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अस्पताल कर्मियों की मदद से करीब 50 मरीजों को फौरन अन्य वार्डों में स्थानांतरित किया गया।

अस्पताल ने बताया कि उच्च वोल्टेज के उतार-चढ़ाव और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सफदरजंग अस्पताल में औषधि वार्ड 11 (एचडीयू) में आग लगने की मामूली घटना हुई जो शायद उच्च वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। सभी मरीजों को एचडीयू में भर्ती कराया गया है और हमारे नर्सिंग स्टाफ तथा सुरक्षा कर्मियों ने वार्ड को फौरन खाली करा लिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘घटना में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। हमारे अस्पताल के अग्नि सुरक्षा दल ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के सहयोग से अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के नियमित अभ्यासों ने समय रहते स्थिति पर काबू पाने में मदद की।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी जिस पर अस्पताल के कर्मचारियों ने वक्त रहते काबू पा लिया।

पिछले हफ्ते मुंबई के एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई थी। इस अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा