सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी : उत्तरी दिल्ली मेयर

By भाषा | Updated: January 31, 2021 01:17 IST2021-01-31T01:17:04+5:302021-01-31T01:17:04+5:30

Safai Karamcharis ended their strike after demands met: North Delhi Mayor | सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी : उत्तरी दिल्ली मेयर

सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी : उत्तरी दिल्ली मेयर

नयी दिल्ली, 30 जनवरी उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने शनिवार को कहा कि एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल नगर निगम द्वारा उनकी मुख्य मांगों पर सहमति व्यक्त करने के बाद समाप्त कर दी है।

दिल्ली के तीन नगर निगमों के बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने लंबित वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

बुधवार को एनडीएमसी हाउस की एक बैठक के दौरान प्रकाश ने घोषणा की थी कि नगर निगम ने कई कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित वेतन का भुगतान करने के लिए 516.67 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

प्रकाश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के सफाई कर्मचारियों ने आज एनडीएमसी द्वारा उनकी प्रमुख मांगों जैसे अस्थायी भर्तियों को स्थायी रोजगार करना, अनुकंपा के आधार पर नौकरी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमत होने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।’’

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी रविवार से काम पर लौट आएंगे।

हालांकि, एनडीएमसी के अन्य श्रेणियों के कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Safai Karamcharis ended their strike after demands met: North Delhi Mayor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे