लाइव न्यूज़ :

शादी से मना करने पर एसएएफ जवान ने मंगेतर के भाई की गोली मार कर की हत्या, मां घायल

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:30 IST

Open in App

भोपाल, 31 मार्च मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 28 वर्षीय जवान ने अपनी मंगेतर (26) के शादी से मना करने पर उसके भाई की मंगलवार रात कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शाहपुरा पुलिस थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने बुधवार को ‘भाषा’ को बताया कि अजीत सिंह चौहान (28) ने अपनी मंगेतर के शादी से मना करने पर उसके भाई रितेश धाकड़ (21) की मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी और उसकी मां जानकी बाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सब्जी फॉर्म में हुई।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी जवान अजीत सिंह चौहान एसएएफ की सातवीं बटालियन का सिपाही है और वह भोपाल में पदस्थ है।

उन्होंने बताया कि उसकी सगाई 27 अक्टूबर 2020 को उक्त लड़की से हुई थी। वह एचडीएफसी बैंक में ‘एसोसिएट एजेंसी मैनेजर’ है। लड़की के घर उसके दोस्तों का आना-जाना रहता था, जो अजीत को पसंद नहीं था।

मिश्रा ने बताया कि अजीत उसे दोस्तों से मिलने से मना करता था, लेकिन उसकी मंगेतर का कहना था कि उसे नौकरी के सिलसिले में दोस्तों से भी मिलना पड़ेगा और इधर-उधर भी जाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर अजीत मंगलवार रात को लड़की के घर पहुंचा और उनके बीच झगड़ा हो गया।

मिश्रा ने बताया कि विवाद बढ़ने पर अजीत ने अपनी सर्विस रायफल से उन पर दो गोलियां चला दी। इसमें से एक गोली लड़की के भाई रितेश धाकड़ के पेट में लगी और दूसरी गोली लड़की की मां जानकी बाई की जांघ पर लगी।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रितेश धाकड़ की मंगलवार देर रात करीब तीन बजे मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया कि जानकी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया