लाइव न्यूज़ :

आगरा में मंदिर की छत से गिरकर साधु की मौत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 00:19 IST

Open in App

आगरा, 12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना बाह के अंतर्गत बटेश्वर में स्थित एक मंदिर की छत से गिरने के कारण साधु की मौत हो गई। परिजनों ने छत से फेंककर साधु की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि साधु कथित तौर पर शराब के नशे में थे और उनकी मौत मंदिर की छत से गिरने के कारण हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक साधु शिशुपाल गोस्वामी (65) स्थानीय निवासी थे। वह सात अक्टूबर को मां काली के मंदिर की छत से गिरकर घायल हो गए थे। परिजन गोस्वामी को उपचार के लिए जयपुर ले गए जहां उनकी मौत हो गई।

परिजन मृतक को मंदिर की छत से फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में थाना बाह निरीक्षक जी पी राजपूत ने बताया कि मृतक मंदिर के आसपास फल-फूल बेचने का काम करते थे और वह शराब पीकर मंदिर की छत पर चढ़ गए और वहां से कूद गए। उन्होंने बताया कि फर्श पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो