लाइव न्यूज़ :

आंदोलन में जान गंवाने वाले 150 किसानों के परिजन को नियुक्ति पत्र नहीं दे पाने से दुखी हूं : अमरिंदर

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गये 150 किसानों के परिजन को नियुक्ति पत्र नहीं दे पाने का उन्हें बहुत दुख है। सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने इन लोगों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और उन्हें इस बात का दुख है। उन्होंने आशा जतायी कि अगले मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए इस काम को जल्दी पूरा करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने रविवार को चन्नी को पंजाब के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना।

बयान के अनुसार, सिंह ने अगले मुख्यमंत्री चन्नी से अनुरोध किया कि वह सुनिश्चित करें कि राज्य सरकार ‘‘न्याय की लड़ाई के दौरान अपने जान न्योछावर करने वाले’’ पंजाब के किसानों के प्रति राज्य सरकार अपने रुख पर कायम रहे।

सिंह ने स्पष्ट किया कि वह ‘‘अस्तित्व और न्याय की लड़ाई’’ में किसानों का साथ देते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक पंजाबी, वास्तव में प्रत्येक हिन्दुस्तानी संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़े रहने के लिए नैतिक रूप से बाध्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो