लाइव न्यूज़ :

सदानंद गौड़ा ने केरल सरकार पर हमला किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 मार्च केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वामपंथी सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ का केंद्र बन गया है।

तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस वार्ता में गौड़ा ने कहा कि अगर केरल में भाजपा की सरकार आई तो ‘विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन’ पर उत्तर प्रदेश में जैसा कानून बनाया गया है, वैसा ही कानून केरल में भी पारित किया जाएगा।

प्रचार के लिए यहां आए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में मंदिरों का प्रबंधन करने वाले देवस्वोम बोर्डों को खत्म कर दिया जाएगा और इसका प्रभार श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने आरोप लगाया, “ केरल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। सोना तस्करी मामले में मंत्री केटी जलील से पूछताछ की गई। यह शर्मनाक है। वह कैबिनेट मंत्री हैं। पार्टी के पूर्व प्रमुख कोदियारी का बेटा गिरफ्तार है। यहां कोई विकास नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि देवस्वोम बोर्ड माकपा की गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं और राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।

गौड़ा ने कहा, “ विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले हैं। यह मुद्दा पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है। इससे प्रभावित परिवारों को सहन करना पड़ता है। लेकिन जब केरल जैसी सरकारें इसे बढ़ावा देंगी तो ऐसे लोगों को मजबूती मिलती है। ईसाई समुदाय इससे काफी प्रभावित है। हम इस पर कानून बनाना चाहते हैं। अगर हम सत्ता में आए तो इस पर जैसा कानून उत्तर प्रदेश में बनाया गया है, वैसा कानून केरल में बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे