लाइव न्यूज़ :

शिअद ने कृषि कानूनों के खिलाफ निकाला मार्च, सुखबीर,हरसिमरत तथा अन्य हिरासत में

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली,17 सितंबर केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के संसद से पारित होने का एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने ‘काला दिवस’ मनाया और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में सैंकडों कार्यकर्ताओं ने यहां कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

दिल्ली पुलिस ने शिअद अध्यक्ष बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पार्टी के कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया।

विरोध मार्च गुरुद्वारा रकाबगंज से संसद भवन तक निकाला गया।

शिअद अध्यक्ष ने ट्वीट किया,‘‘ आज का विरोध मार्च न केवल किसानों के असंतोष का प्रतीक है, बल्कि इसे एक ऐतिहासिक घटना के रूप में भी याद किया जाएगा जो अत्याचार की जड़ पर प्रहार करती है। किसानों को न्याय दिलाने के लिए नए विद्रोह की शुरुआत के तौर पर इसमें एकजुट हों।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक ट्वीट में कहा कि विरोध मार्च में लोगों की भागीदारी जनता के गुस्से को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ किसान एक साल से दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, केंद्र सरकार प्रदर्शनों को खत्म कराने पर तुली हुई है। हमें राजग छोड़ने पर गर्व है। अकाली दल निरंकुशता का विरोध करना जारी रखेगा।’’

शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके विरोध मार्च को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा,‘‘नई दिल्ली में यह एक अघोषित आपातकाल है।’’

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) दीपक यादव ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पार्टी के 15 अन्य नेताओं को संसद मार्ग थाने में हिरासत में रखा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नेताओं को संक्रमण संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए विरोध मार्च निकालने के लिए हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। विरोध के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात बाधित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना में पुलिस की गाड़ी का गलत U-Turn, महिला ने बीच सड़क ट्रैफिक नियमों की दिलाई याद

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

विश्वसोशल मीडिया बैन, 16 साल से बच्चों पर लागू, फेसबुक, इंस्टाग्राम, किक, रेडिट, स्नैपचैट, थ्रेड्स, टिकटॉक, एक्स, यूट्यूब और ट्विच जल्दी हटाएं नहीं तो 3.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुर्माना

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

क्रिकेटICC ODI Rankings: टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी, 781 और 773 अंक के साथ पहले-दूसरे पायदान पर ROKO

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"

भारतGoa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका