लाइव न्यूज़ :

शिअद ने वायरल वीडियो के लेकर सिद्धू पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 9, 2021 01:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते थे और उन्हें इस बात की जलन थी कि अनुसूचित जाति समुदाय का सदस्य मुख्यमंत्री बन गया है। कांग्रेस नेता सिद्धू का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिअद ने यह आरोप लगाया है।

शिअद के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि पंजाब में अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस द्वारा खेला गया अनुसूचित जाति का कार्ड नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान से उल्टा पड़ सकता है कि मुख्यमंत्री पार्टी के लिये अच्छा काम नहीं कर सकते।

चीमा ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, ''सिद्धू ने लखीमपुर की घटना के विरोध में पार्टी का प्रदर्शन शुरू करने के मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने के लिये दो मिनट का भी इंतजार न करके यह भी दिखा दिया कि एससी समुदाय और मुख्यमंत्री के लिए उनके मन में कितना सम्मान है।’’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में वहां जाने से पहले सिद्धू के नेतृत्व वाला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मोहाली में एकत्र हुआ था। मुख्यमंत्री चन्नी भी कांग्रेस नेताओं के मोहाली से लखीमपुर रवाना होने से पहले कुछ समय के लिये उनके साथ शामिल हुए थे।

चीमा उस वीडियो का हवाला दे रहे थे, जो कथित रूप से उस समय का है, जब सिद्धू पंजाब के मंत्रियों विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और अन्य नेताओं के साथ चन्नी के आने का इंतजार कर रहे थे।

शिअद नेता ने उस कथित वीडियो का हवाला दिया जिसमें सिद्धू को कुछ टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है और सिद्धू की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

शिअद नेता ने कहा, ''सिद्धू के बयानों से यह स्पष्ट है कि उनका किसानों और उनके हितों के लिए कोई प्यार नहीं है और वह केवल राज्य में शीर्ष पद हासिल करने के लिए एकतरफा खेल में लिप्त थे।''

चीमा ने कहा, ''ऐसे व्यक्ति जो अपनी महत्वाकांक्षा को लोगों के कल्याण से ऊपर रखते हैं, वे राज्य को कोई दिशा नहीं दे सकते। वे पूरी तरह बेनकाब हो जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां