लाइव न्यूज़ :

शिअद ने पंजाब में बसपा से दो सीटों की अदला-बदली की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 13:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अगले साल पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन सहयोगी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ दो सीटों की अदला-बदली करने का बुधवार को फैसला किया।

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनकी पार्टी ने दो विधानसभा सीटें शाम चौरासी और कपूरथला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को देने का फैसला किया है और उससे अमृतसर उत्तर तथा सुजानपुर विधानसभा सीटें वापस ली हैं।

शिअद ने पिछले महीने अमृतसर उत्तर तथा सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्रों से दो उम्मीदवारों की घोषणा की। उस समय बादल ने कहा था कि बसपा की सहमति से यह फैसला लिया गया है।

अमृतसर उत्तर और सुजानपुर सीटें, गठबंधन के दोनों सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे के तौर पर बसपा को दी गयी 20 सीटों में शामिल थीं।

शिअद के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बुधवार को कहा, ‘‘शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया कि दल ने बसपा से अमृतसर उत्तर और सुजानपुर सीटें वापस ली है। इसके स्थान पर बसपा को शाम चौरासी और कपूरथला विधानसभा सीटें दी गयीं।’’

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन के अनुसार, मायावती के अगुवायी वाली बसपा पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर लड़ेगी जबकि बाकी सीटों पर शिअद चुनाव लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह