लाइव न्यूज़ :

शिअद ने भारतमाला परियोजना के लिए किसानों के मुआवजे में 100 फीसदी वृद्धि की मांग उठायी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को भारतमाला परियोजना के तहत पंजाब में विभिन्न राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के लिए किसानों के मुआवजे में 100 फीसदी का इजाफा करने की मांग उठायी।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को इस बारे में ज्ञापन सौंपने के लिए पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने किसानों की अधिग्रहित जमीन की कम कीमत आंककर पंजाब के किसानों के 25,000 करोड़ रुपये ''लूट'' लिए।

बादल ने कहा कि जब तक सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती या उसमें आवश्यक बदलाव नहीं करती, तब तक किसानों के हक के लिए शिअद की लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की इस मांग को पूरा करने का दबाव बनाने के लिए उनकी पार्टी 29 सितंबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास की ओर 'ट्रैक्टर मार्च' निकालेगी।

शिअद द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में ''भारतमाला परियोजना के तहत पंजाब के 19 जिलों में अधिग्रहित 25,000 एकड़ जमीन के मालिकों के साथ राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए अन्यायपूर्ण व्यवहार की निंदा की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos